आज भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भरेंगे नामांकन, माता-पिता का लिया आशीर्वाद

भोपाल । शुक्रवार को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। इस दौरान सुबह घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी। बता दें की आलोक शर्मा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष विषणु दत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे। इससे पूर्व उनके समर्थन में भवानी चौक पर चुनावी सभा हो रही है। सभा के मंच पर मंत्री विश्वास सारंग, नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, आलोक संजर, कमल पटेल, उमाशंकर गुप्ता आदि पहुंच चुके हैं। पूर्व महापौर सुनील सूद भी यहां पहुंचे हैं, जो आज औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस जनसभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। आलोक शर्मा सोमवारा में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रैली लेकर कलेक्ट्रेट तक पत्र जमा करने जांएगे।
भोपाल में 12 अप्रैल से नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की शुरूआत हुई है, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। 16 अप्रैल तक कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव सहित 11 उम्मीदवार नामांकन जम कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के साथ सभी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। वहीं तीन उम्मीदवारों तो चिल्लर से जमानत राशि जमा कराई है। रामनवमी होने के कारण 17 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा नहीं हुए। अब 18 और 19 अप्रैल को ही नामांकन जमा हो सकेंगे। यानी, नामांकन जमा करने के लिए अब सिर्फ 2 दिन का वक्त है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।