ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान बीजेपी व कांग्रेस पूरी ताकत लगाने की कोशिश में जुटी है। भाजपा ने 4 मई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का मुरार में रोड-शो कराने की तैयारी की हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो कराने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस के युवा नेता व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की शुक्रवार को डबरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय प्रभारी रामेश्वर भदौरिया ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अब तीन दिन शेष हैं। इन तीन दिनों में पार्टी शहरी क्षेत्र में प्रचार में पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है।
4 मई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का मुरार में रोड-शो लगभग तय हो गया है। केवल मुख्यमंत्री का समय मिलने का इंतजार है। दूसरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शहर में रोड-शो करेंगे। प्रदेश नेतृत्व से सिंधिया के रोड-शो कराने का आग्रह किया गया है।
बताते चलें कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट शुक्रवार की दोपहर तीन बजकर 50 मिनिट को डबरा के बस स्टैंड पर चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं का दौरा दो दिन में तैयार किया जाएगा। इसी तरह पांच मई को नगर में सभी कांग्रेसी शहर में रोड-शो करेंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
