साउथ अफ्रीका के सबसे उंचे पहाड़ पर खिलेगी एमपी की मुस्कान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे मदद

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने जा रही हैं। यह चुनौतीपूर्ण अभियान 23 नवंबर से शुरू होगा और 10 दिन तक चलेगा। इससे पहले मुस्कान ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुस्कान के सपनों को पंख दिए हैं और उनकी इस यात्रा में मदद कर रहे हैं।

इस दिन होगी यात्रा की शुरूआत

मुस्कान की इस असाधारण यात्रा की शुरुआत 19 नवंबर को होगी। इस दिन जिला कलेक्टर कार्यालय से समाजसेवी और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें विदाई देंगे।

साइकिल से की कई यात्राएं

मुस्कान ने बताया कि मैंने 19 दिनों में 3200 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा साइकिल से पूरी की। फिर साइकिल से ही मैंने 25 दिन में 3500 किलोमीटर की यात्रा करके कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफ़र तय किया।

मिला हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड का खिताब

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से ही वे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को पर चढ़ाई कर पाईं। इसके लिए वे केंद्रीय मंत्री सिंधिया की आभारी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड खिताब से भी नवाजा गया।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।