सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक मिनी ट्रक पकड़ा है। जिसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। ट्रक में 24 भैंस और 9 पाड़ा थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा था।
बुरी तरह ट्रक में भरे थे बेजुबान जानवर
ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 33 मवेशी मिले। मवेशियों को इतनी बुरी हालत में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था कि एक मवेशी का पैर भी टूट गया था। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन हैवानों पर हुई कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक कमलेश रैदास (42 वर्ष) निवासी पनगरा थाना नरैनी जिला बांदा (यूपी), नरेश कुमार प्रजापति (36 वर्ष) निवासी बांधा पुरवा थाना कोतवाली नगर जिला बांदा (यूपी) और शाहरुख खान (22 वर्ष) निवासी टीकर थाना बिजयराघवगढ़ जिला कटनी (एमपी) शामिल हैं।
यूपी ले जा रहे थे मवेशी
सिंहपुर थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन मवेशियों को उत्तर प्रदेश के कालिंजर ले जा रहे थे। पुलिस ने आगे बताया कि जब्त किए गए ट्रक की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। वहीं उसमें भरे मवेशियों की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। मामले की जांच जारी है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
