इंदौर बना डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन..

राज्य स्तरीय डायरेक्ट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का भव्य समापन: इंदौर बना चैंपियन, भोपाल उपविजेता…

भोपाल, मप्र 

03/फ़रवरी/2025

राजधानी भोपाल के भौंरी स्थित राम रिसोर्ट में आयोजित हुई राज्य स्तरीय डायरेक्ट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025 का शानदार समापन हुआ। प्रदेश भर की 22 टीमों के बीच हुए इस रोमांचक टूर्नामेंट में इंदौर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

इंदौर को 21,000 नकद + ट्रॉफी जबकि भोपाल उपविजेता टीम को  ₹14,000 नकद + ट्रॉफी, रायसेन (सिलवानी) को तीसरे और उज्जैन टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दोनों को क्रमशः ₹8,000 नकद + ट्रॉफी और ₹5,000 नकद + ट्रॉफी पुरस्कार स्वरुप प्रदान की गई।

विशेष पुरस्कार….

???? सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सिकंदर (इंदौर)

????️ सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: रहमान उद्दीन (भोपाल)

⚡ सर्वश्रेष्ठ शूटर: शशांक (भोपाल)

विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति…

इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में क्षेत्रीय विधायक माननीय रामेश्वर शर्मा जी  की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डायरेक्ट वॉलीबॉल एक तेजी से उभरता हुआ खेल है, और इस तरह के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर मिलता है।

पुरस्कार वितरण समारोह…

पुरस्कार वितरण समारोह भी अपने आप में ऐतिहासिक रहा। आमतौर पर किसी भी आयोजन में मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करते हैं, लेकिन इस बार डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन ने चैम्पियनशिप में समर्पित कर्मठ टीम को यह सम्मान सौंपकर खेल जगत में एक नई मिसाल कायम की।

इस विशेष टीम का नेतृत्व युवा जोश और ऊर्जा के प्रतीक सचिन माली ने किया, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उनके साथ चेयरमैन राधेश्याम भार्गव, महासचिव रोहित सिंह, टेक्निकल बोर्ड के रमेश तिवारी, भानु भारद्वाज, हिमायत हाशमी, ग्राउंड इंचार्ज अबरार अहमद और मंच इंचार्ज हिमांशी चौबे व संदीप माली ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

जी.पी माली एवं डाॅ. एल एन मालवीय का अतुलनीय योगदान…

इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक माननीय जी. पी. माली साहब को जाता है, जिन्होंने न केवल अपने मार्गदर्शन बल्कि आर्थिक सहयोग से इसे साकार किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल. एन. मालवीय का योगदान अतुलनीय रहा, जिनकी विज़नरी सोच और  आर्थिक सहयोग ने इस टूर्नामेंट को भव्यता प्रदान की। सुबोध श्रीवास्तव की रणनीतिक सलाह भी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रही।

हमारे बीच पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडिशनल एस पी सुनील शर्मा एवं डी एस पी राम किशन केवट की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

भविष्य की नई उम्मीदें….

यह चैम्पियनशिप न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने में सफल रही, बल्कि यह डायरेक्ट वॉलीबॉल के उज्ज्वल भविष्य की ओर भी संकेत कर रही है। आने वाले समय में और भी बड़े टूर्नामेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह खेल और अधिक लोकप्रियता हासिल करेगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।