पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए बृहस्पति कुंड पहुंची।
Panna — सचिन कुमार मिश्रा…
पन्ना बीते दिनों हुई घटना को ध्यान में रखते हुए पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने पन्ना के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जहां धारा 163 लागू की गई है, वहीं आज अधिकारी-कर्मचारियों को बृहस्पति कुंड स्थल के दुर्घटना संभावित स्थलों की विधिवत जांच कर, चिंहित स्थलों पर बेरिकेट लगाने के साथ आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु, विभिन्न स्थानों पर बोर्ड, संकेतक चिन्ह लगाने के संबंध में मौका स्थल पर स्थिति अनुसार संयुक्त टीम द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि सुरक्षित रूप से पर्यटक स्थलों पर लोग पहुंचे, किसी प्रकार की कोई हानि न हो, ऐसे समुचित प्रबंध, जो सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक हों, उनके संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
संजय नागवंशी का कहना है कि कलेक्टर साहब के आदेश अनुसार राजस्व और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से निरीक्षण कर ऐसे समस्त स्थानों को चिह्नित करेगी जो छोटे-छोटे रास्ते कुंड तक पहुंचते हैं, यथोचित प्रबंध के साथ बोर्ड, बेरिकेट, आदि जो भी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है उपयोग किए जाएंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
