जय माता दी समिति ने बरसते पानी मे किया भूमिपूजन
पिपरिया – आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर स्थानीय सांडिया रोड़ स्थित जय माता दी समिति ने बुधवार को जल झुलनी एकादशी के दिन सुबह 10 :30 बजे शुभ मुहूर्त में देवी मंडप निर्माण का शुभ भूमिपूजन किया जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष संदीप शर्मा (संजू भैया) ने बताया कि आज समिति सदस्यों की मौजूदगी में मंडप निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। 22 तारीख से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, नगर में 60 से भी अधिक स्थानों पर देवी जी की स्थापना होती है । पूरा नगर नवरात्रि को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाकर देवी माँ की पूजा आराधना करता है।
पालीवाल गैस नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्यों ने भी शाम के समय भूमिपूजन कर मंडप निर्माण की शुरुआत कर दी है।
*माता का आगमन किस वाहन पर?*
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर विराजमान होकर पृथ्वी पर आती हैं. वर्ष 2025 में माता रानी हाथी पर सवार होकर पधारेंगी. हाथी पर आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है, यह समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक है.

भूमिपूजन में जय माता समिति के वरिष्ठ सदस्य, सुरेश राय, अशोक चौकसे, खुशीलाल पटेल (खण्डेलवाल जी) प्रकृति प्रेमी मनोज राठी, बंटी राय, चिंटू पालीवाल, बंटी मंडलोई, गुड्डा परसाई, अतुल परसाई, प्रिंस शर्मा, समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
