पन्ना जन अभियान परिषद के छात्रों ने जाना वन विभाग का कार्यप्रणाली तंत्र, टाइगर रिजर्व में सीखा संरक्षण का महत्व..
फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने जल संरक्षण, वनाग्नि प्रबंधन और बफर ज़ोन की दी विस्तृत जानकारी..
📍 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश
✍️ रिपोर्टर: सचिन कुमार मिश्रा
पन्ना जन अभियान परिषद के छात्रों ने सीखी वन विभाग की कार्यप्रणाली..
पन्ना जन अभियान परिषद द्वारा संचालित अतिरिक्त कक्षाओं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक फील्ड विजिट के दौरान वन विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पन्ना वन मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दक्षिण पन्ना वन मंडल के संवेदनशील अधिकारी अनुपम शर्मा ने विद्यार्थियों को वन विभाग की समस्त कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को वन संरक्षण से जुड़ने और आमजन को भी वनों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक वीरेंद्र पटेल ने जल संरक्षण तथा वनों में लगने वाली आग के लाभ एवं हानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियंत्रित आग और अनियंत्रित आग के प्रभाव अलग-अलग होते हैं और वन प्रबंधन में सतर्कता कितनी आवश्यक है।

कार्यक्रम में पन्ना टाइगर रिजर्व के गाइड दुबेदी द्वारा क्षेत्र की फ्लोरा एवं फौना प्रजातियों की जानकारी साझा की गई। वहीं रेंजर राहुल सिकरवार ने पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वन संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के महत्व को समझा तथा वन विभाग के कार्यों को नजदीक से जाना।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
