झाड़ू वाले नेताजी को जनता ने किया याद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
25/अक्टूबर/2019 आलोक हरदेनिया होशंगाबाद मप्र
पिपरिया – 7 वे वेतनमान के एरियर्स की दूसरी किश्त की मांग को लेकर भर दीपावली के त्योहार पर हड़ताल पर गये सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तहसीलदार राजेश बौरासी, और सीएमओ नरेन्द्र रघुवंशी ने हड़ताल को समाप्त कराने के लिए न,पा, द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी से आयी राशि से सफाई कर्मचारियों के एरियर्स लगभग 14 लाख 50 हजार रु की राशि का भुकतान करवाकर हड़ताल को समाप्त करवा दी । वही प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को भर त्योहार के समय हड़ताल करने पर फटकार भी लगाई । पिछले वर्ष भी दीपावली के त्योहार पर भी सफाई कर्मचारी हड़ताल कर चुके है। आपको बता दे कि नपा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का कुल एरियर्स की राशि लगभग 31 लाख रु का भुकतान होना है। लेकिन राशि का आवंटन नही होने के कारण ये अटका हुआ है।
एसडीम और समाजसेवियो ने उठाया आज नगर का कचरा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में लोगो के घर के सामने पड़ा कचरा नही उठ पा रहा था। फिर क्या था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तहसीलदार राजेश बौरासी सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी, समाजसेवियो, नवदुर्गा उत्सव समिति सीमेंट रोड़ के सदस्यों समेत अन्य लोगो ने नगर के कई स्थानों पर लोगो के घरों के बाहर का कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया । और नगर को साफ किया ।
वही आम जनता का कहना है जो नेता झाड़ू लगाकर फोटो खिंचवाते थे । वो आज कहा है आज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जब उनकी जरूरत है। तो एक भी नेता झाडू लगाने सफाई करने के लिए नजर नही आ रहे है।

Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
