बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
29/दिसंबर/2019 नरसिंहपुर मप्र
संगठित गिरोह (अपराध) के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही लाखों रुपये मूल्य का अवैध लहान एवं शराब जप्त…
सौरभ राठौर…
पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशो के पालन में जिले में सक्रीय संगठित अपराध के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर गुरकरन सिंह के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अर्जुन उइके ने आज दिनांक 29.12.19 को पुलिस थाना स्टेशनगंज में न्यू मार्केट कृष्णा वार्ड ग्राम रौसरा, ग्राम खमतरा में थाना स्टेशनगंज प्रभारी महेश सुनैया एवं थाना कोतवाली प्रभारी अजय सनकत द्वारा बल के साथ कार्यवाही की गयी।
जिसमें कुल 12 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी…कुल 12 प्रकरणों में 95 लीटर अवैध शराब एवं शराब बनाने का सामान जप्त किया गया।

साथ ही 20 हजार लीटर लाहन जो डिब्बों में एवं जमीन में गढाकर रखी गयी थी को नष्ट किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री गुरकरन सिंह द्वारा कार्यवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार की भी घोषणा की गयी है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
