आंखों में पिता का फर्ज और कंधों पर देश के बेटे होने का कर्ज!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
05/अप्रैल/2020
शैलेन्द्र मिश्रा (शैली)
भोपाल मप्र
मप्र का इंदौर शहर इस वक़्त कोरोना के लिए हाई रिस्क सिटी बन चुका शहर की लिस्ट में आगया है और शहर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए दिन रात ड्यूटी में लगे हैं हज़ारों पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी।
ज़्यादातर रोज घर नही जा पा रहे है,कुछ दिन बाद आज जब एक पुलिस अधिकारी अपने घर पहुँचे तो घर के बाहर नीचे बैठकर उल्टी बाल्टी के ऊपर थाली रख खाना खाते हुए नजर आये। और दूर से कुछ फासलों पर उनकी छोटी सी बिटिया उन्हें देखकर सोच रही होगी ,कि पापा गोद में लेकर कब प्यार करेंगे ।
लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ये पुलिस अधिकारी अपनी बिटिया को दूर से ही निहारते फोटो में दिख रहे हैं और छोटी सी बिटिया अपने पिता को,जिसको अभी भली भांति संसार की जानकारी भले न हो पर उसे अपने पिता को देखना है, आखिर लंबी ड्यूटी से जो लौटे हैं उसके पिता।
ये दिल को छू जाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रही है। और इन पुलिसकर्मी की खूब तारीफ भी हो रही है।
ये हैं इंदौर के तुकोगंज थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी निर्मल श्रीवास। वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उनकी बेटी घर की देहरी पर दरवाजे के पास खड़ी है। जबकि टीआई निर्मल श्रीवास घर के बाहर दूर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वह वहीं बैठकर अपनी बेटी की ओर निहार भी रहे हैं।
श्रीवास की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने से पहले ये तस्वीर ट्वीट कर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं-
“एक पिता होने का फर्ज और देश के बेटे होने का कर्ज।
इंदौर के निर्मल जी आपको और आप जैसे लाखों बेटे-बेटियों को सलाम”

दूसरी और मप्र के वरिष्ठ पत्रकार और ANI के मप्र प्रमुख संदीप सिंह ने इस फोटो को दो बार ट्वीट किया और उन्होंने भी भावनात्मक पोस्ट की,संदीप लिखते हैं–
“दूर से निहार कर स्पर्श कर लेता हूँ, बेटी को छू लेने की तमन्ना मार लेता हूँ। हाथ बांधकर बिटिया भी इस्तकबाल करती है, पापा की तपस्या को सलाम करती है”

दरअसल देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है ,भारत मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है,21 दिन के लॉकडाउन के पालन और आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखना सरकार और प्रशासन की ज़िम्मेदारी है।
ऐसे में सभी एमरजेंसी सेवाओं में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी लंबी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे हैं और परिवार की भी रक्षा हो सो खुद ही बाहर से ही मिलकर लौट जाते हैं। देश को गर्व है अपने इन बहादुर और कर्मठ देशभक्तों पर।
केसरिया न्यूज़ इन सभी आवश्यक सेवाओं में पूरी ईमानदारी से कार्यरत सरकारी,गैरसरकारी भारतीय कोरोना योद्धाओं को सलाम करता है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
