कवारेंटाइन सेंटर में प्रशासन करायेगा युवती का विवाह!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms…

21/मई/2020

बेरशेवा कवारेंटाइन सेंटर में प्रशासन करायेगा युवती का विवाह…

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…

पिपरिया – नगर के बेरशेवा स्कूल में बनाये गये अस्थाई कवारेंटाइन सेंटर में 23 मई को प्रशासन कवारेंटाइन की गई युवती रेखा साहू का विवाह करवायेगा। रेखा साहू रामनगर कालोनी पिपरिया निवासी का विवाह 23 मई को ओबेदुलागंज निवासी मनीष साहू के साथ होना तय हुआ था। लेकिन युवती कवारेंटाइन अवधि में होने के चलते गृह निवास से विवाह करना संभव नही है। युवती स्वयं का छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाकर आजीविका चलाती है। युवती के पिता का काफी समय पहले स्वर्गवास हो चुका है। घर मे तीन – तीन बड़े भाई बहन है। जिनका विवाह हो चुका है। और वह हाथ ठेले पर सब्जी फेरी लगाकर सब्जी विक्रय का कार्य करते है । युवती के परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्राशसनिक अधिकारियों एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार राजेश बौरासी ने युवती का विवाह 23 मई कवारेंटाइन सेंटर से कराने को लेकर वधु पक्ष को राजी लिया है।

प्रशासन वधु को टीवी,कूलर फ्रिज समेत अन्य गृहस्थी में उपयोगी सामाग्री उपहार स्वरूप भेंट देगा। एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही विवाह कराया जायेगा। आमंत्रित अतिथि और कवारेंटाइन लोगो के विवाह भोज की व्यवस्था की जा रही है। बेरशेवा स्कूल प्राचार्य शाजी वर्गीस स्कूल की और से विवाह कार्यक्रम में अपना सहयोग दे रहे है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।