ट्रैन की रफ्तार से पहले भ्रष्टाचार थर थर कांपा फिर भर भरा के…

पहले ट्रेन की रफ्तार और आवाज से बिल्डिंग थरथरा के कांपी फिर भरभरा कर गिर गई!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

मप्र….27/मई/2021

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का चांदनी स्टेशन जो कि दिल्ली-मुंबई के बीच का सबसे व्यस्ततम रेल मार्ग है। और प्रतिदिन इस स्टेशन से कई रेलगाड़ियां गुजरती हैं।

बुधवार को यहां से पुष्पक एक्सप्रेस 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरी और इसी बीच 14 साल पुराने निर्माण किए गए भवन की दीवार ट्रेन की आवाज और स्पीड से थरथर कांपकर गिर गई। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और मौके पर तुरंत रेलवे अधिकारी और बाकी टीम पहुंच गई। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को भ्रष्टाचार से जोड़कर ना देखने को कहा है, एवं मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि इस बिल्डिंग को बनाते वक्त भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो बिल्डिंग गिरी कैसे ?

जबकि मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में ही नर्मदा पर 125 साल से अधिक पुराना रेलवे ब्रिज है,जो कि अभी तक बढ़िया टिका हुआ है और प्रतिदिन यहां से भी कई रेलगाड़ियां गुजरती हैं!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।