ओमिक्रोन के खात्मे से पहले स्टील्थ ने बढ़ाई चिंता!

Omicron के कहर के अंत से पहले ही स्टील्थ ओमिक्रोन ने बढ़ाई चिंता!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

24/जनवरी/2022

दिल्ली…

दुनिया भर में ओमिक्रॉन के कहर के बाद अब स्टील्थ ओमिक्रॉन (Stealth Omicron) ने लोगों के बीच बढ़ा दिया डर!

ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट Stealth Omicron( BA2 ) को मूल ओमिक्रॉन से भी बहुत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है।
स्टील्थ ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा सैंपल अब तक भारत समेत डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन और सिंगापुर में पाए गए हैं।

यूरोपीय देशों में ये सब वैरिएंट तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
इसकी सबसे अधिक ट्रांसमिसिबल स्ट्रेन को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ये Covid-19 की लहर को ये और बड़ा बना सकता है!

जनहित में,केसरिया न्यूज़ अपने सभी पाठकों,दर्शकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, ज़रूरत पड़ने पर ही घरों से निकलें। दो गज की दूरी, मास्क और हाथ धोना है ज़रूरी के साथ अपनी वैक्सीन लगवाना न भूलें। 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।