राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा बयान 30 जून तक हो जायेंगे दोनो चुनाव, प्रदेश सरकार रिव्यू पिटीशन लगाने पर कर रही विचार….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
11/मई/2022
भोपाल : ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस में ओबीसी आरक्षण पर टकराव जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में महत्वपूर्ण बैठक हुई है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार आयोग ने कहा है कि हम 24 मई के पहले हम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर देंगे और 30 जून तक दोनों चुनाव खत्म कर देंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजधानी भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक हुई है। बैठक के बाद चुनाव आयुक्त बीपी सिंह ने कहा कि हमें चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है। हम आज भी चुनाव की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 24 मई से पहले हम दोनों चुनावों की तारीख की घोषणा कर देंगे। 12 जून तक पहला चुनाव करवाएंगे और 30 जून तक दोनों चुनाव संपन्न करवा देंगे।चुनाव आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव कराना आज की तारीख में आसान है, आरक्षण और परिसीमन दोनों है। वहीं, पंचायत चुनाव में आरक्षण बाकी है, आज पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। हर हाल में जून में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव की तैयारियों के लिए कलेक्टर को निर्देश भी दिए हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
