एमपी में मनचलों के हौसले बुलंद!

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में स्कूली छात्रा से मारपीट, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 23 सितंबर को थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर!

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

27/सितंबर/2022

हरदा..

MP में मनचलों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि,यहां बदमाश किसी भी महिला या बालिका से सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करते।

हैरानी की बात तो ये है कि,ये मनचले आए दिन सूबे में कहीं न कहीं महिलाओं और छात्राओं के साथ सरेराह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वाबजूद इसके इनपर नकेल कसने के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं।

ताज़ा मामला मप्र के हरदा जिले का है….

डर के मारे स्कूल ही नहीं जा रही छात्रा

मामला जिले के हंडिया तहसील के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां बीते 19 सितंबर की शाम को कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की, वहीं छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने बीच सड़क पर अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं के सामने उसके साथ मारपीट भी की। घटना का खौफ छात्रा के दिमाग पर ऐसा पड़ा कि, उसने अब स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। छात्रा ने घटना के चार दिन बाद सहमी हुई छात्रा ने डरते हुए इस घटना के संबंध में परिजन को बताया। इसके बाद परिजन के साथ हंडिया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब बड़ा सवाल ये है कि, घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। वहीं, दूसरी तरफ इस घटना के बाद से स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं भी स्कूल जाने से घबरा रही हैं। पत्रिका के हाथ घटना का वो वीडियो भी लगा, जो आरोपी ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के दौरान बनाया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।