MP में दम तोड़ रही पीएम की महत्त्वपूर्ण नल जल योजना!

नल जल योजना ने तोड़ा दम,पीएचई विभाग क्यों मोन!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms 

17/सितंबर/2022

पन्ना,सचिन कुमार….

पन्ना जिले के अन्तर्गत ग्राम पंचयात धरमपुर मे भी दम तोड़ चुकी जल की योजना …

जिले की ग्राम पंचयात धरमपुर मे नल जल योजना के दम तोड़ने से आदिवासी समेत अन्य तबका परेशान है।  वृद्ध से लेकर महिला,युवा खेत में चलते हुये रात्रि मे एवम दिन में पानी लेने जाते है ।

जबकि गाँव मे नल जल योजना के अंतर्गत छोटे छोटे टैंक बने हुये है। जिनपर किसी प्रकार की नल की टोटी भी नही लगी है और ना ही पानी है। आखिर बरसात के मौसम मे जहाँ आये दिन सर्प दंश के  अभी  सामने आते हैं ऐसे में, इन आदिवासियों तक की कोई सुनने वाला  नही  हैै।

ना ही पीएचई विभाग मोन तोड़ रहा है, नही तो एक छोटे गरीब तबके को उनके घर पर पानी मिल जाता , आज आधा किलोमीटर की यात्रा करके धान के खेत पार कर जाते है लोग, क्योकि जो अन्य हैण्ड पंम्प लगे है उनकी दूरी बहुत ज्यादा है ,तो लोग कुआँ के पानी को ही पीने के लिये मजबूर है ।

यह व्यवस्था प्रश्न खड़ा करती है पीएचई विभाग पर, की अगर समय समय पर देख रेख की जाती तो सभी को अपने घर से थोड़ी दूरी पर या घर मे ही पानी मिलता ,जो भारत के प्रधान मंत्री का चाहना है ।

लगभग 400 सौ से अधिक जनसँख्या की बस्ती के हाल ऐसे की पानी भरने कुआँ से जाते है एवम जिला अस्पताल 30 किलोमीटर दूर है ।

ग्रामीण लोगो ने अपनी परेशानी के बारे मे केसरिया न्यूज को बताया…

एक हैंड पंप जो सड़क किनारे लगा है, लेकिन उसको सुधारने का समय ही नही मिला विभाग को, अगर सुधार कार्य हो जाता तो,, कुछ लोगो की समस्या कम हो जाती और भीड़ लगने से समय की बचत हो जाती।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।