जब कलेक्टर ने हाथ में थामी झाड़ू !

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत लगाए गए शिविर…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

सचिन कुमार, पन्ना 

24/09/2022

पन्ना जिले के अंतर्गत क्रमानुसार ग्राम पंचायत बृजपुर, गजना, रमखिरिया, धरमपुर, पहड़ीखेरा मे शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के कलेक्टर संजय मिश्रा शिविर का निरीक्षण करने पहुँचे लेकिन अचानक बृजपुर छात्रावास पहुँचे, जहाँ पर कमरे मे पानी भरा देख कलेक्टर ने आनन फानन मे झाड़ू मंगवाई और स्वयं झाड़ू लगाने लगे ।

यह देख मोजूद व्यक्ति ने झाडू लेने की कोशिस की लेकिन कलेक्टर मिश्रा ने फटकार लगाते हुये बोला की इसमे कितने सफाई कर्मी की आवश्यकता है। इस कार्य को करने मे क्यों शर्म आती है। छात्रावास की देख रेख करने वालो पर भी नाराज हुए डीएम। जब वो आगे बड़े तो बृजपुर मे खुली नाली को देखते ही कलेक्टर मिश्रा आग बबूला हो गए और तुरंत पंचयात इंजी. को बुलाया और उनसे प्रश्न पूछने लगे, की मे कहाँ से निकलू तब इंजी. रवि त्रिपाठी ने जबाब देते हुए बताया कि सर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

जब कलेक्टर बृजपुर पंचयात के शिविर स्थल पहुँचे तब उन्होंने बताया कि अब आप लोगो को 37 योजनाओ का लाभ मिलेगा जो पात्र व्यक्ति होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी एक शिविर और लगेगा इसके बाद अगर कोई पात्र व्यक्ति ऐसा होगा जिसे योजनाओ का लाभ नही मिला हो तो ऐसे व्यक्ति को लाने वाले दोनो व्यक्तियों को पुरुस्कार दिया जायेगा । ऐसा मंत्री जी का कहना है एवम ग्राम पंचायत कार्यालय निर्धारित समयनुसार प्रत्येक दिन खुलने का आदेश भी दिया । कुछ आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये साथ मे उपस्थित अधिकारियो मे संजय सिंह परिहार, नायब तहसीलदार अखलेश प्रजापति ,जनपद सीईओ पी पी पटेल, आर आईं नरेंद सिंह,रवि त्रिपाठी, पंचयात सचिव ,हल्का पटवारी के साथ साथ ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच सियाबाई अहिरवार एवम ग्राम की अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।