बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी थे : राज्यपाल उइके

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके अपने छिंदवाड़ा मप्र प्रवास के दौरान कल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

छिंदवाड़ा,रायपुर

16/11/2022

राज्यपाल सुश्री उइके ने वीर बिरसा मुण्डा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने के निर्णय को गौरवपूर्ण बताया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में वीर बिरसा मुण्डा birsa munda को नमन करते हुए कहा कि वे एक महान आदिवासी नेता थे, जिन्होंने शोषण एवं गुलामी के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर समाज को एक नई दिशा दी।

उनकेे आह्वान से तत्कालीन जनजातीय समाज में जागृति आई। इस अवससर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व विधायक रमेश दूबे एवं नत्थन शाह, दौलत सिंह ठाकुर, विवेक साहू,  बीरपाल, मोरेश्वर मस्कोले, कमलेश उइके, श्रीमती कामनी शाह सहित आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।