अधिकारियों को ग्राम भ्रमण के निर्देश- एक अच्छी पहल…
सचिन कुमार…पन्ना
04/दिसंबर/2022
एमपी,पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम एक गांव का भ्रमण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं का फीडबैक प्राप्त कर ग्रामजन सुविधा केन्द्र (पंचायत भवन) में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को आगामी सप्ताह के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराने के लिए भी कहा गया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
