एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान बढ़ा सकते हैं अपने कैबिनेट का कुनबा!

एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान बढ़ा सकते हैं अपने कैबिनेट का कुनबा!

बड़ी खबर @केसरिया नजर
शैलेन्द्र मिश्रा शैली

एमपी में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, जन धन की बर्बादी तय मानी जा रही है। क्योंकि एमपी के सीएम शिवराज सिंह अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, जिसके संकेत भी हैं।

इस पर विचार विमर्श भी भाजपा और संघ में किया गया है! अक्टूबर 2023 में चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगना तय माना जा रहा है!
ऐसे में बीजेपी सरकार को एमपी में मंत्रीमंडल विस्तार करने का विचार आना न केवल जनता के पैसे की बर्बादी है बल्कि बीजेपी में बढ़ते असंतोष को साधना एवं खासकर विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में वोट बैंक को भी साधना है।

फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, बुंदेलखंड से राहुल लोधी,और महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन आदि को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने के संकेत हैं।

बुद्धिजीवी वर्ग भी ऐसे संकेतों से हैरान है क्योंकि पहले से ही एमपी कर्ज के बोझ से दबा है ऐसे में यदि चुनावों के ठीक दो माह पूर्व सीएम शिवराज कैबिनेट में विस्तार होता है तो निश्चित ही जनता के tax के पैसों की बर्बादी ही माना जायेगा। बुद्धिजीवी वर्ग का यह भी मानना है कि खुद आगे आकर जनप्रतिनिधियों को ऐसे मामलों में विरोध दर्ज करना चाहिए और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करना चाहिए।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।