कलेक्टर ने संविदा उपयंत्रियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस!
बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर कृषि उपज मण्डी समिति पन्ना में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 गजेन्द्र सिंह को कलेक्टर ने किया निलंबित!
सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना-मप्र
24/नवंबर/2023
कलेक्टर (collector ) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने जनपद पंचायत अजयगढ़ के संविदा उपयंत्री आशीष कुमार विश्वकर्मा और जनपद पंचायत पन्ना के संविदा उपयंत्री रावेन्द्र त्रिपाठी एवं अनिल कुमार सक्सेना को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्ति के 24 घण्टे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा संविदा नियमों के तहत सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत उक्त तीन संविदा उपयंत्रियों की ड्यूटी पवई विधानसभा के लिए ईव्हीएम कमिशनिंग कार्य में लगाई गई थी। रिटर्निंग अधिकारी पवई द्वारा अवगत कराया गया था कि संबंधितजनों द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद संपूर्ण दिवस कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहे। साथ ही इनके द्वारा ईव्हीएम कमिशनिंग का कोई कार्य संपादित नहीं किया गया। यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में निहित प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गई है।
वहीँ दूसरी और बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर कृषि उपज मण्डी समिति पन्ना में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 गजेन्द्र सिंह को कलेक्टर ने किया निलंबित!
पन्ना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने कृषि उपज मण्डी समिति पन्ना में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 गजेन्द्र सिंह को विगत 17 अक्टूबर से बगैर सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने पर निलंबित करने की कार्यवाही की है। जिला कलेक्टर द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधान अनुसार सहायक ग्रेड-3 को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय पवई निर्धारित किया गया है। इस दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही सभी लोकसेवकों के अवकाश पर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
