जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया मे संपन्न हुई- प्रबंधन समिति की बैठक
सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना एमपी
02/फरवरी/2024
पन्ना कलेक्टर हरिजेंद्रर सिंह पहुंचे पन्ना जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय…जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया में प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया जाना था।
वहां पर जिले के चिकित्सा विभाग से पहुंचे डॉ बी एस उपाध्याय एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर अनुपम शुक्ला के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एच. के. जैन के साथ अन्य शिक्षकगण ,अभिभावक उपस्थित रहे! जहां पर बैठक का शुभारंभ करते हुए पन्ना कलेक्टर ने मां सरस्वती की बंदना करते हुए धूप दीप प्रज्ज्वलित किया वहां उपस्थित विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर रोली लगाकर स्वागत किया।

उसके बाद बैठक प्रारंभ हुई तब बैठक में विद्यालय परिवार ने जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष एवं पन्ना जिला के कलेक्टर को कुछ जरूरतमंद आवश्यकताओं के लिए प्रस्ताव दिया !जिस पर पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने बिना देर किए हुए तुरंत विभागों को निर्देशन किया साथी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में भ्रमण कर क्लास रूम, किचन, हॉस्टल , फील्ड, मीटिंग हॉल , मैस सभी का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की अगली बार जल्दी आने का वादा किया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
