मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगरौली जिले के दौरे पर हैं | चित्रकूट से मुख्यमंत्री सिंगरौली रवाना हुए और ग्राम हर्रई से जन आभार यात्रा का शुभारंभ किया।
जनआभार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सिंगरौली में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम विभिन्न वर्गों और समुदायों व संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचे। कार्यक्रम के तहत उन्होंने 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने मस्जिद चौराहे से रोड शो शुरू किया। जनआभार यात्रा के बाद वे एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण किया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
