मप्र में हुए 47 आइपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। देश में जल्द होने जा रहे आम चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रदेश में देर रात अनेक आइएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद शुक्रवार दोपहर को 47 आइपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया। गृह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए। 11 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी का तबादला कर दिया गया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।