कमलनाथ के भरोसेमंद अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सी एम हाउस में उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
कमलेश शाह के साथ हर्रई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह, जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक कमलेश शाह ने कहा कांग्रेस में लगातार नकुलनाथ द्वारा आदिवासियों का अपमान किया जा रहा है।कांग्रेस में रहकर अमरवाड़ा क्षेत्र का विकास करना संभव नहीं रह गया है।
बता दे कि छिंदवाड़ा जिले में ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि बीते विधानसभा चुनाव में 7 में से सातों विधायक कांग्रेस से जीते थे, लेकिन अब अमरवाड़ा विधायक के पाला बदलने के बाद कांग्रेस के 6 विधायक रह गए हैं। कमलेश शाह पूर्व सीएम कमल नाथ के सबसे भरोसेमंद में से एक थे, लेकिन उनके पार्टी छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं। राज परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले चुनाव मोनिका बट्टी को पराजित किया था
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

