रायसेन। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रायसेन में आयोजित सभा में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को खरीदने का प्रयास किया, लेकिन प्रतापभानु किसी की लालच में नहीं आए। भाजपा मर्यादित राजनीति नहीं कर रही है। जीतू रायसेन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा के नामांकन जमा करने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करने आए थे।
पटवारी ने कहा कि भाजपा के लोग विदिशा से हमारे प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा के पास पहुंचे थे। उनका मेरे पास फोन आया, उन्होंने बताया की भाजपा के लोग आए हैं बहुत बड़ा आफर लेकर। उनसे कहा कि प्रतापभानु आप टिकिट को छोड़ो, आप काम ही मत करो। आप जो बोलोगे, वो काम हो जायेगा। पटवारी ने कहा की ये लोकतंत्र और मर्यादित पॉलिटिक्स नहीं हैं। शिवराज सिंह भला इंसान बनने की कोशिश करते हैं, और उनकी हरकतें कैसी हैं। सभा को कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तनखा ने भी संबोधित किया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

