बसपा ने 2 सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान, बैतूल से उतारा नया चेहरा

भोपाल | बैतूल और इंदौर सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए है। इंदौर में पार्टी ने संजय सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बैतूल में अर्जुन भलावी को उम्मीदवार बनाया है। अर्जुन भलावी अशोक भलावी के बेटे हैं। बसपा ने अशोक भलावी को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन नौ अप्रैल को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद 10 अप्रैल को चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर संशोधित कार्यक्रम जारी किया। बैतूल में अब सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।
साथ ही बता दे कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गर्मजोशी के साथ पदभार ग्रहण किया। नव-नियुक्त युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे कांग्रेस पार्टी ने सौंपी है, पूरे युवा जोश के साथ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती दिलाने और युवाओं की आवाज को बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करूंगा। यादव इसके पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्य करते हुये राजस्थान एवं मुंबई में युवा कांग्रेस के बतौर प्रभारी भी रहे हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।