तेहरान । इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला बोला है। इजरायल की सेना IDF ने कहा है कि उन्होंने शनिवार सुबह ईरान के चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। कुछ घंटों बाद इजरायल की सेना ने खुलासा किया कि उनका ऑपरेशन पूरा हो गया है। वहीं ईरान ने बदला लेने की कमस खाई है।
इससे पहले शनिवार सुबह आईडीएफ ने कहा कि उसके यह हमले जारी रहेंगे। ईरान की राजधानी तेहरान में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दिए। इजरायल की सेना के लगातार हमले कुछ घंटों तक जारी रहे। इनका जवाब देने के लिए ईरान के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन लड़ाकू विमानों ने कहां के लिए उड़ान भरी है।
इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचना दी
- इजरायल ने हमला करने से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दे दी थी। व्हाइट हाउस भी हालात पर नजर रखे हुए है। इस बीच, ईरान ने अपने यहां विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
- इजरायल का यह ईरान पर सीधा हमला है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला बोला था। इसके बाद से आशंका थी कि इजरालय भी पलटवार कर सकता है।
- ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के विस्फोटों की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
-
इजरायल पर भी हमले के लिए तैयार ईरान
इस बीच, ईरानी एजेंसी तस्नीम ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान भी इजरायली आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार था। अब ईरान के अधिकारियों का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इजरायल को भी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
ऐसे हुई ईरान और इजरायल के बीच मौजूदा जंग की शुरुआत
करीब एक साल पहले आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला बोला था। इसके जवाब में इजरायल फिलिस्तीन में कई हमले किए, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए।
- हमास की टांगें तोड़ने के बाद इजरायल ने ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला पर निशाना साधा। ईरान में हिजबुल्ला के टॉप लीडर को निशाना बनाया। इस तरह इजरायल और ईरान आमने-सामने आए।
जवाब में ईरान ने इस महीने के शुरू में तेल अवीव और इजरायली एयरबेस पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की। इसके बाद से आशंका बनी हुई है कि दोनों देशों की बीच युद्ध छिड़ सकता है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
