बोरवेल दुर्घटना मामला रीवा संभागायुक्त का एक्शन ए.ई और जनपद सीईओ को किया निलंबित!

बोरवेल दुर्घटना पर रीवा संभागायुक्त ने की निलंबन की कार्यवाही…

कमिश्नर रीवा ने लापरवाह सहायक यंत्री और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया निलंबित ।

30/जुलाई/2024  भोपाल,रीवा

गत दिवस सिंगरौली जिले के ग्राम कसर में बोरवेल में गिरने से तीन वर्षीय बालिका सौम्या की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कमिश्नर (संभागायुक्त ) बी.एस जामोद ने लोकस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री मोहनलाल पटेल उपखंड देवसर जिला सिंगरौली एवं जनपद पंचायत चितरंगी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर जिला रीवा हरिश्चंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

राज्य शासन द्वारा अनुपयोगी बोरवेल बंद करने के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने तथा शासन को बिना तथ्यों का प्रमाणीकरण किया बोरवेल के संबंध में असत्य प्रमाण पत्र देने पर कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में मोहनलाल पटेल का मुख्यालय कार्यालय, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला सिंगरौली किया गया है। इसी प्रकार हरिश्चंद्र द्विवेदी का मुख्यालय जिला पंचायत रीवा किया गया है। दोनो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त कार्यवाही कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।