‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें जयदीप अहलावत विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट बता रही है कि मेकर्स ने निमरत कौर को शो के दूसरे विलेन के रूप में चुना है।
जयदीप अहलावत को लेकर सीक्रेट!
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि जयदीप अहलावत कास्ट में शामिल हो गए हैं और नागालैंड में शूटिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने अभी उनकी भूमिका को सीक्रेट रखा है। इसलिए सीरीज में उनके किरदार के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
‘श्रीकांत’ के सामने आएंगी बड़ी चुनौतियां
‘द फैमिली मैन 3’ में मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए पत्नी के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेगा। साथ ही देश की सुरक्षा भी करेगा। समय के साथ-साथ चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। इसकी शूटिंग सितंबर 2024 से नॉर्थ ईस्ट में शुरू हो गई है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
