तेल अवीव/वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते संघर्ष को देखते हुए अमेरिका अलर्ट पर है। अमेरिका लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाता जा रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बॉम्बर और एयरक्राफ्ट भेजे हैं। एक एयरक्राफ्ट कैरियर और इसके युद्धपोत रवाना होने की तैयारी में हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक चार अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक ऑस्टिन ने कई बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान, टैंकर विमान और नौसेना विध्वंसक को मध्य पूर्व में तैनात करने का आदेश दिया।
ईरान को चेतावनी
ईरान को चेतावनी देने के लिए लंबी दूरी के परमाणु-सक्षम बी-52 बमवर्षक को बार-बार मिडिल ईस्ट में तैनात किया गया है। हाल के दिनों में यह दूसरी बार है कि अमेरिकी बमवर्षक का इस्तेमाल क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में यमन में अंडरग्राउंड हूती ठिकानों पर हमला करने के लिए बी-2 स्टील्थ बमवर्षक का इस्तेमाल किया गया था।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
