दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद ने ली युवक की जान, जमकर चले थे लाठी डंडे, 5 अस्पताल में लड़ रहे जंग

मैहर: जिले के बेरमा गांव में जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पूर्व दिनों जमीन को लेकर एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया गया था। इस विवाद में 6 लोग घायल हुए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है।

5 अन्य लोगों का इलाज अभी भी जारी है। मैहर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खूनी संघर्ष के दौरान ही परिवार के किसी सदस्य ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।

जमीनी विवाद में हत्या

दरअसल, मध्यप्रदेश के मैहर जिले के बेरमा गांव में दो पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने कुछ दिन पहले हिंसक रूप ले लिया था। जिसके चलते दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले मैहर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहे युवक की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां जबलपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी है।

आरोपियों की तलाश जारी

मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष आपस मे एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं। परिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा था, जिस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।