रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम एसपी का अलग अवतार देखने को मिला है। एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने गुरुवार को ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। खास यह रही कि ये दौरा भारी भरकम गाड़ियों के बिना सिंपल साइकिल से किया गया। वे 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने पहुंचे।
ग्रामीणों ने सुनाई शिकायतें
वहीं एसपी के आने की सूचना मिलने पर गांव के लोग अपनी दिक्कते लेकर उनके पास पहुंचे। चौपाल में ग्रामीणों ने शिकायतों के निपटारे में देरी और पुलिस गश्त में कमी की शिकायत की। इस पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट ही निपटारा किया।
युवाओं से की अपील
इस दौरान उन्हे जब इलाके में बाबा गैंग की गतिविधियों की जानकारी मिली तो उन्होंने युवाओं से गैंग से दूर रहने की अपील की। साथ ही पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
लापरवाही के चलते एएसआई और टीआई पर जुर्माना
एसपी ने लापरवाही बरतने पर एएसआई और टीआई को फटकार भी लगाई। साथ ही लापरवाही करने को लेकर इन लोगों पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। रास्ते में उन्होंने एक तेज रफ्तार डंपर को रोका और उसके कागजातों की जांच की। इसके अलावा एसपी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
