इंदौर। कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो बहुत ही चर्चाओं में बना हुआ है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें कपिल से झगड़े के बाद शो छोड़ चुके सुनील ग्रोवर भी हैं।
कपिल शर्मा के शो का यह दूसरा सीजन है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। अभी भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट ने शो में हस्ते गुदगुदाते नजर आए थे। बीते एपिसोड में सुधा मूर्ति अपने पति नारायण मूर्ति व दीपेंद्र गोयल पत्नी जिया गोयल के साथ पहुंचे।
शो का लेटेस्ट प्रोमो वायरल
शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा को अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू बैठे दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान अर्चना कपिल से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह सिद्धू को उनकी कुर्सी से हटा दें। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुशी जता रहे हैं।
अपनी पत्नी संग पहुंचे क्रिकेटर्स
इस एपिसोड में हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ शो के मेहमान बने हैं। चारों ने शो के दौरान खूब हंसी मजाक किया है। इसके प्रोमो को देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
5 साल पहले छोड़ाना पड़ा था शो
कपिल शर्मा का शो 2013 में शुरू हुआ था। तभी से नवजोत सिंह सिद्धू इसका हिस्सा बने थे। 6 साल तक उन्होंने इस शो की कुर्सी को नहीं छोड़ा, लेकिन 2019 में राजनीति के दौरान कुछ विवादित बयान देने के बाद स्थितियां बदल गईं। उनको कपिल का शो छोड़ना पड़ा। उसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
