पति-पत्नी की जोड़ी और करोड़ों का गोरखधंधा, आठ करोड़ के चरस के साथ गिरफ्तार, भोपाल पुलिस को मिला कनेक्शन तो उड़े होश

भोपाल: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन लोगों को 8 किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक दंपति भी शामिल है। चरस की कीमत करीब 8 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और एक स्कोडा कार भी जब्त की है। कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदी

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी। कार में दो पुरुष और एक महिला सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान आमिर कुरैशी निवासी गुरुनानक कालोनी, जाहिदा कुरैशी और प्रतीक मिश्रा निवासी भेल नगर के रूप में हुई।

पति-पत्नी हैं आमिर और जाहिदा

हैरान करने वाली बात यह है जाहिदा और आमिर पति-पत्नी हैं। दोनों जोड़ी बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। न इन्हे कानून का डर था और न ही सजा की चिंता। पर पुलिस प्रशासन ने इन्हे दबोचकर बड़ी कार्रवाई की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

तलाशी के दौरान कार से 8 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे। पुलिस को आशंका है कि ये एक बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।