नई दिल्ली: यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एलन मस्क की ‘एक्स’ पर मुकदमा दायर किया है। अरनॉल्ट का दावा है कि एक्स उनके अखबारों के कंटेंट का इस्तेमाल बिना भुगतान के कर रही है। इस दिग्गज के लग्जरी साम्राज्य एलवीएमएच के पास ले पेरिसियन और लेस इकोस अखबार हैं। यह खबर द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
एलन मस्क की एक्स पर और क्या आरोप?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गूगल और मेटा के उलट X ने कभी भी फ्रांसीसी समाचार प्रकाशकों के साथ बातचीत करने पर सहमति नहीं जताई। यह मामला दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्तियों को कोर्टरूम में आमने-सामने खड़ा करने वाला है।
अरनॉल्ट की संपत्ति घटी, मस्क की बढ़ी
इंडेक्स के अनुसार, साल-दर-साल अरनॉल्ट की संपत्ति में 43.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह मुख्य रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार, चीन से लग्जरी वस्तुओं की मांग कमजोर होने के कारण था। इसके उलट इंडेक्स के अनुसार, साल-दर-साल मस्क की संपत्ति में 90.0 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। इसमें से बहुत बड़ा फायदा हाल ही में हुआ है। रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल फिर से अमेरिकी चुनाव जीता है। मस्क उनके सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
