इंग्लैंड को पीछे छोड़ेगा भारत, अर्थव्यवस्था का ‘रॉकेट’ की रफ्तार से विकास, जानें सीएम मोहन के संबोधन की बड़ी बातें

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत की प्रगति की सराहना की और कहा कि जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था इंग्लैंड और जापान से भी आगे निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभाला था तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। 2024 में हम 5वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। यह प्रगति इतनी तेज है कि अब हम जल्द ही जापान को भी पीछे छोड़ देंगे। यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पहले यह अनुमान था कि 2026 तक हम जापान को पीछे छोड़ पाएंगे, लेकिन 2024 में अर्थव्यवस्था की तेज गति को देखते हुए यह साफ़ है कि हम यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।