अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ता तोड़ा, राजदूत भी बुलाएगा वापस
07 अगस्त 2019 बड़ी खबर केसरिया खबर
भोपाल/नई दिल्ली
भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने को लेकर पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध सीमित करने और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की अध्यक्षता में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते को निलंबित करने की घोषणा की गई है।
इस बैठक में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत सेना और खुफ़िया एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, ”बैठक में कश्मीर की स्वायत्तता पर भारत सरकार की ओर से एकतरफ़ा और ग़ैरक़ानूनी कार्रवाई किए जाने से पैदा हुई परिस्थिति पर चर्चा हुई.”
बैठक में भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा के हालात पर भी विचार हुआ।
साभार रिपोर्ट्स
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

