बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही पिता बन सकता है यह कंगारू खिलाड़ी, इधर छुट्टी पर चल रहे रोहित शर्मा

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने में चंद दिन का समय बचा है। इससे ठीक पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल में ही पिता बने हैं। रोहित अभी तक भारत में ही हैं। माना जा रहा है कि वह सीरीज के पहले टेस्ट में हिस्सा भी नहीं लेंगे। टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पर्थ के मैदान पर उतरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एक प्रमुख खिलाड़ी की पत्नी भी मां बनने वाली है। चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

कमिंस बनने वाले हैं पिता

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी बेकी बोस्टन ने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले फोटो शेयर कर यह जानकारी दी।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं बेकी

पैट कमिंस की पत्नी बेकी बोस्टन सोशल मीडिया पर काफी एक्टव रहती हैं। वह बेबी बंप की फोटो भी शेयर करती रहती हैं। यह कपल दूसरी बार माता-पिता बनेगा।

सीरीज के बीच भी हो सकता है बच्चे का जन्म

कहा जा रहा है कि पैट कमिंस की पत्नी जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जनवरी तक चलेगा। टूर्नामेंट का आखिरी मैच 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में होगा।

Snapinsta5

पैट कमिंस और बेकी बोस्टन का तीन साल का एक बेटा भी है। उसका नाम एल्बी है। कमिंस और बेकी की शादी से पहले ही जन्म 8 अक्टूबर 2021 को हुआ था।

2022 में हुई थी शादी

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस 1 अगस्त 2022 को बेकी बोस्टन से शादी करेंगे। इस जोड़े ने फरवरी 2020 में सगाई की थी। आईपीएल के दौरान बेकी कमिंस को चीयर करते हुए नजर भी आती हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।