एमपी की धरती से निकलेगा सोना, अडानी समूह को मिला ठेका…

MP की धरती से निकलेगा 1,83,56,000 किलो ग्राम सोना, 

इस कंपनी को मिला ठेका; 5 साल तक होगा खनन.. Adani group..

Singrauli Gold Mine News — मध्य प्रदेश की धरती पर हीरे के भंडार के लिए पहले से ही पहचान बन चुकी है, और अब यहां सोने की खुदाई की जाएगी. सिंगरौली जिला जो कोयले के भंडार के लिए जाना जाता है, अब यहां सोना भी निकलेगा। जिले के चितरंगी क्षेत्र में स्थित चकरिया गोल्ड ब्लॉक से सोना निकाला जाएगा। एक कंपनी 5 सालों तक यहां गोल्ड माइंस का संचालन करने वाली है।

मध्यप्रदेश की धरती से अब जल्द ही सोना भी निकलना शुरू हो जाएगा. सिंगरौली वैसे तो कोयले की खदानों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यहां से सोने का खनन भी होगा. चितरंगी में मौजूद गोल्ड ब्लॉक से अब टनों से सोना निकाला जाएगा।

सिंगरौली, 18 – सितम्बर -2025….

मध्यप्रदेश का वो जिला, जो कभी काले पानी की सजा के समान जाना जाता था। लेकिन अब ये सोने की धरती बनने जा रहा है। यहां के चितरंगी इलाके में अडानी ग्रुप की गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ( Adani Group ) को सोना निकालने का ठेका मिला है। कंपनी यहां 23 हेक्टेयर जमीन से 18 हजार 356 टन सोना निकालेगी। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने इसकी पुष्टि की है। सिंगरौली, जो पहले कोयला और बिजली के लिए जाना जाता था, अब सोने के उत्पादन के लिए भी पहचाना जाएगा।

चितरंगी इलाके में मिला गोल्ड ब्लॉक….

सिंगरौली जिले में अब कोयले के साथ सोना भी निकलेगा। चितरंगी इलाके में एक गोल्ड ब्लॉक मिला है। यह ब्लॉक 23 हेक्टेयर में फैला है। यहां से 18 हजार 356 टन सोना निकलने का अनुमान है। यह काम अडानी ग्रुप की कंपनी गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। कंपनी को 5 साल के लिए यह ठेका मिला है।

पिछले एक साल से हो रही ड्रिलिंग….

जानकारी अनुसार चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी पिछले एक साल से यहां ड्रिलिंग कर रही थी। इससे सोने की मात्रा का पता चला है। उन्होंने कहा, ‘चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी 5 साल तक यहां गोल्ड माइंस चलाएगी। इसके बाद यहां से कुल 18 हजार 356 टन सोना निकलेगा।

सरकारी और प्राइवेट जमीन पर फैली है माइंस….

यह गोल्ड माइंस सरकारी और निजी जमीन पर फैली है। सिंगरौली में पहले से ही कोयले की 11 खदानें चल रही हैं। अब यहां सोने का उत्खनन भी होगा। यह सिंगरौली के लिए गर्व की बात है। आकांक्षा पटेल ने यह भी बताया कि दो और गोल्ड ब्लॉक की नीलामी हो चुकी है। वहां अभी ड्रिलिंग का काम चल रहा है। इसके बाद पता चलेगा कि उन खदानों में कितना सोना है।

#Adani #goldmine #Madhyapradesh #singroli

 

 

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।