मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को हटाया गया!
31/जनवरी/2026
आज पार्टी ने संगठन से जुड़े अहम बदलाव किए हैं जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (Hitanand Sharma) को अब इस पद से हटाकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्यक्षेत्र में सह-बौद्धिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
हितानंद शर्मा मार्च 2022 से मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री थे और उनके कार्यकाल में पार्टी ने 2023 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी।
अब सवाल यह है:
हितानंद शर्मा की जगह नए संगठन महामंत्री किसको बनाया जायेगा?
आरएसएस की और से जल्द ही भाजपा को बताया जायेगा नया नाम मंथन जारी…
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
