रीवा: कमिश्नर बीएस जामोद की सख्त समीक्षा, धरती आबा योजना और 313 नलजल योजनाएं 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

वृंदावन ग्राम योजना की कार्ययोजना तत्काल तैयार करने के निर्देश
कमिश्नर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृंदावन ग्राम योजना की विस्तृत कार्ययोजना तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। ग्राम विकास, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और पंचायतों की आय बढ़ाने के प्रयासों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना: 30 मार्च तक पूर्ण करें लक्ष्य
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण 30 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। गरीब परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
धरती आबा योजना: हर पात्र हितग्राही को लाभ
धरती आबा योजना में शामिल प्रत्येक पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास सहित सभी योजनाओं का लाभ फरवरी अंत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वनाधिकार पट्टों के पुन: परीक्षण के निर्देश
वनाधिकार अधिनियम के तहत निरस्त दावों का ग्राम, खंड एवं जिला स्तर पर पुन: परीक्षण कर 15 मार्च तक निराकरण करने के निर्देश दिए गए। व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों दावों के समाधान पर जोर दिया गया।
313 नलजल योजनाएं 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
पीएचई विभाग की समीक्षा में 313 निर्माणाधीन नलजल योजनाओं को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 137 पानी की टंकियों का निर्माण कार्य भी समयसीमा में पूरा करने को कहा गया। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खराब हैंडपंपों के सुधार के लिए प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम बनाकर टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
