भोपाल में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, CM मोहन यादव ने विकास और MP Budget 2026-27 पर दिया बड़ा संदेश
विकास कार्यों की समीक्षा और बूथ स्तर तक संवाद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां त्वरित निर्णय लेकर कार्यों को गति दी जाए।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवा रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक और तार्किक जवाब दिया जाए ताकि जनता के बीच सही जानकारी पहुंचे।
CM मोहन यादव की पिछली बड़ी घोषणाएं यहां पढ़ें
जनसमस्याओं का समाधान और योजनाओं का प्रचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधायकों की दोहरी जिम्मेदारी है—एक ओर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और दूसरी ओर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना। संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक मजबूती सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा संगठन की हालिया रणनीति रिपोर्ट
आचरण से जनता का दिल जीतें
अजय जामवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण और व्यवहार से जनता का विश्वास जीतना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय जनसंवाद आवश्यक है।
MP Budget 2026-27 विकास का संकल्प
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश का बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा। संगठन और सरकार के समन्वय से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।
मध्यप्रदेश बजट 2026-27 की पूरी जानकारी पढ़ें
Related News
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
