भाजपा प्रदेश संगठन ने मीडिया टीम की घोषणा की, सह मीडिया प्रभारी से लेकर पैनलिस्ट तक नाम तय, पूरी सूची खबर मे…

भाजपा प्रदेश मीडिया टीम का ऐलान, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट घोषित

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी हुई सूची

भोपाल | 2 अप्रैल 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन ने मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट एवं अन्य सदस्यगणों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। संगठन की इस नई मीडिया टीम का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा संगठन का मानना है कि मीडिया टीम पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच मजबूती से रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस टीम में जिम्मेदारी सौंपी गई है..

पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नवगठित मीडिया टीम संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करेगी और जनसंपर्क को और मजबूत बनाएगी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।