पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम का बड़ा बयान कहा शिवराज…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms शनिवार,02/नवंबर/2019 दतिया-मप्र

पूर्व मंत्री एवं शिवराज सरकार के संकटमोचक रहे डॉ.नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान,कहा शिवराज सिंह मंच साझा करने के मोहताज नही! सर्वमान्य नेता हैं शिवराज…

दतिया- मध्यप्रदेश के पूर्व केविनेट मंत्री एवं दतिया से भाजपा विधायक डॉ.नरोत्तम मिश्रा अपने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टका पहुंचे यहाँ उन्होंने ग्रामीण किसानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना ।

वहीं मीडिया से चर्चा दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बचाव में नज़र आये डॉ नरोत्तम, उन्होंने मघ्यप्रदेश सरकार के जनसम्पर्क एवं विधि मंत्री पीसी शर्मा द्वारा शिवराज सिंह को प्रदेश और देश में तवज्जो ना मिलने के बयान पर कहा कि , शिवराज जितने वर्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अभी तो उतने महीने भी कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने नही हुए…. दूसरी और उन्होंने (नरोत्तम मिश्रा) कहा शिवराज सिंह किसी की दया के मोहताज नहीं ….वे प्रदेश के सर्वमान्य नेता हैं..

विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर बोले.. 2013 और 2019 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का अध्ययन करा रहे हैं। अगर निर्णय अनुकूल नहीं लगे तो फिर हाईकोर्ट भी जा सकते हैं।

केसरिया न्यूज़ के लिए दतिया से निशान्त तिवारी की रिपोर्ट

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।