आस्था वेयरहाउस के कांटे में मिला 50 किलो का अंतर ,दर्ज हुई एफआईआर…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
16/मई/2020
होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…
पिपरिया – नापतोल विभाग होशंगाबाद में निरीक्षक के पद पर पदस्थ जेके भावसार ने मंगलवारा थाना पिपरिया में वेयरहाउस संचालक मुकुंद काबरा एवं अन्य के एफआईआर दर्ज कराई कि दिनांक 15.05.2020 को आस्था वेयरहाउस पिपरिया का निरीक्षण किया गया जिसमें धर्म कांटा की इंडिकेटर मशीन बदली हुई पाई गई। बदली हुई मशीन की जानकारी उनके द्वारा ना तो नापतोल विभाग को दी गई ना उस मशीन के उपयोग के पूर्व सत्यापन भी नहीं कराया गया चेक करने पर तौल में काफी अंतर पाया गया लिखित शिकायत के आधार धारा 420,264, 266 IPC एवं विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 30 का पाया जाने से मुकुंद काबरा एवं अन्य निवासी पिपरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

क्या है मामला !
सरकारी समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों द्वारा किसानों से गेहूं खरीदी तेजी से जारी है । सहकारी समितियों द्वारा खरीदे गये गेंहू का भंडारण अधिकृत किये गये।वेयरहाउस में किया जा रहा है। नगर के आस्था वेयर हाउस में तौल कांटे में शुक्रवार देर शाम प्रशासन को गड़बड़ी की शिकायत मिली मौके पर पहुँचे तहसीलदार राजेश बौरासी ने जांच करवाई तो गड़बड़ी सामने आई , तहसीलदार ने बताया कि आस्था वेयरहाउस के तौल कांटे और दूसरे स्थान पर तौल कांटे में 50 किलो का अंतर आ रहा था। तहसीलदार ने जिला मुख्यालय पर नापतौल विभाग के अधिकारियों को बुलाया जांच के लिए।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
