डॉ.सुशील शर्मा राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल डेस्क…05/सितंबर/2021
नरसिंहपुर – कोरोना गाइडलाइन के चलते इस वर्ष भी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान virtual आयोजित किया गया।
नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ऑनलाइन समारोह में,इस वर्ष नरसिंहपुर जिले से राज्यस्तरीय पुरुष्कार के लिए चयनित डॉ.सुशील शर्मा का सम्मान शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार,प्रमुख सचिव श्रीमती अरुणा शमी,आयुक्त आभा श्रीवास्तव की उपस्थिति में अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले,डीपीसी कोष्टी,ए.डी.पी.सी.जी एस.पटैल सहायक संचालक विल्सन मैडम एवं डाइट प्राचार्य समारोह में उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर ने कहा कि ये पूरे जिले के लिए गौरव के पल हैं। कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुशील शर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।
आपको बतादें की शिक्षक सुशील शर्मा के पिता जी.एएल शर्मा रिटायर्ड शिक्षक हैं एवं डॉ शर्मा की पत्नी डॉ श्रीमती अर्चना शर्मा भी शासकीय महाविद्यालय जबलपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य कर छात्र – छात्राओं को शिक्षित कर रही हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
