कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच मप्र पंचायत चुनावों की तारीख़ों का ऐलान…
बड़ी ख़बर केसरिया खबर@sms
04/दिसंबर/2021
भोपाल
मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों का इंतजार हुआ खत्म!
कोरोना के साये के बीच आज चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है और आज 4 दिसंबर 2021 से ही आचार संहिता लग गई है। प्रथम चरण 13 दिसंबर 2021 को नामाकंन और वापसी 23 दिसंबर और 6 जनवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। वही द्वितीय चरण के लिए 13 दिसंबर तक नामाकंन और 23 दिसंबर तक जनवरी में वापसी होगी और फिर 28 जनवरी को मतदान होगा।
पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 जिले शामिल होंगे। पहले चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल जैसे जिले शामिल होंगे और दूसरे में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास को शामिल किया गया है। पहले चरण मे 85 जनपद पंचायतों में, दूसरे में 110 जनपद पंचायत तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण मे 8, दूसरे चरण में 7 पहले चरण में लो और तीसरे चरण में 36 जिले लिए जाएंगे।
मतदान का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा।मतदान का समय सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच की मतगणना वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना स्थल पर जनपद पंचायत की विकासखंड और जिला पंचायत की जिला स्तर पर होगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
