क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई खत्म,भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया…

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई खत्म,भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
04/जनवरी/2022

भोपाल…

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा की गयी।

राजधानी भोपाल में बुधवार से मास्क का अभियान फिर शुरू किया जा रहा है। जो लोग मास्क के बिना मिलेंगे, उन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

फिलहाल भोपाल जिले में कोरोना की रोजाना 6 हजार टेस्टिंग की जा रही हैं।
भोपाल जिले में कोरोना के रोजाना औसतन 60 मामले सामने आ रहे हैं।
जिले में इस समय अस्पतालों में 8500 पलंग उपलब्ध हैं।
जिले के अस्पतालों में सभी ऑक्सीजन प्लांट सुचारू तरीके से काम कर रहे हैं।
कोरोना से निपटने की अन्य सभी व्यवस्था भी की गयी हैं।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सावधान रहने एवं सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

हम भी आम जनता से ऐसी ही अपील कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी यह अपील कर रहा है।

भोपाल जिले में पूर्व अनुमति से संचालित हो रहे मेलों में यदि भीड़ अधिक हुई तो उन्हें रोका जाएगा।

अधिक भीड़ वाली जगहों को चिन्हित कर वहां के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

मध्यप्रदेश में फिलहाल साप्ताहिक/वीकेंड कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं है। फिर भी भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।

हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का भी टीकाकरण हो। चूंकि यह अभियान स्कूलों में भी चलाया जा रहा है, इसलिए फिलहाल तत्काल रूप से स्कूल बंद नहीं किए जा रहे हैं।
समय आने पर इस दिशा में समुचित कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मध्यप्रदेश ने देश में सबसे बेहतर काम किया।
तीसरी लहर से बचने की भी यहां पूरी तैयारी है।
हमारी प्रदेश के लोगों से अपील है कि वह इस काम में सरकार को सहयोग दें।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।